
कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार
गाजियाबाद। दिल्ली में शराब घोटाले की गूंज जहां पूरे देश मे फैली थी वही इस मामले में आप नेताओ को जेल भी जाना पड़ा था। वही आबकारी शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बा इज्जत बरी होने की खुशी में जनपद की आप इकाई द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निमित यादव, महासचिव शैलेश कुमार सतपाल सिसोदिया रवीश सिसोदिया डॉक्टर आदित्य सिंह जीत यादव आदित्य मिश्रा शराफत हुसैन बब्बू त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



