दिल्ली

हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस के थाना भजनपुरा क्षेत्र में मंगलवार तड़के हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने एक मकान के बाहर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के थाना भजनपुरा को फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता मौजपुर निवासी मोहम्मद अब्दुल कादिर (39) ने बताया कि दो-तीन अज्ञात व्यक्ति उसके घर के सामने आए और हवा में गोलियां चलाकर फरार हो गए।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button