अध्यात्मउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए मां गंगा की आरती कर की कामना

टी-20 विश्वकप क्रिकेट

टी-20 विश्वकप क्रिकेट का उत्साह

—श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर युवाओं ने भारतीय क्रिकेट टीम का बढ़ाया मनोबल

वाराणसी, । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में गंगा नदी की निर्मलता के लिए लोगों को जागरूक करने वाले नमामि गंगे के सदस्यों ने गुरूवार को टी-20 विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा की आरती की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर और राष्ट्रध्वज के साथ शंखनाद कर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

दरअसल, टी-20 विश्वकप क्रिकेट प्रतियाेगिता में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम का मजबूत टीम इंग्लैंड के साथ आज खेला जाएगा गुरुवार काे ललिता घाट प्रात: नमामि गंगे के सदस्याें के भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा-हिन्दुस्तान जीतेगा, बढ़ते चलो के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर नमामि गंगे के सदस्याें ने बाबा विश्वनाथ से भारतीय टीम की जीत के लिए कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button