
गाजियाबाद, – बुलंदशहर के नागरिकों के लिए राहतभरी खबर है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने हेतु डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK), बुलंदशहर में आवेदनों की संख्या दोगुनी कर दी गयी है|

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (भारतीय विदेश सेवा) ने बताया कि नागारिकों को यह सुविधा विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दी जा रही है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं समयबद्ध एवं सुलभ रूप से प्रदान करते हुए शीघ्र एप्वाइन्टमेंट उपलब्ध कराना है। पासपोर्ट अधिकारी द्वारा नागरिकों से अपील की गयी कि वे आधिकारिक वेबसाईट www.passportindia.gov.in पर लॉग इन करके स्लॉट बुक कर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें और पासपोर्ट संबंधी सेवाओं का लाभ उठाएं।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में POPSK बुलंदशहर में प्रतिदिन 45 पासपोर्ट के आवेदन एवं 5 पी.सी.सी. के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जिसे दिनांक 16 मार्च 2026 से बढ़ाकर 90 पासपोर्ट एवं 10 पी.सी.सी. के आवेदन कर दिया गया है|



