बुलंदशहर

तीन शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप 

बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}रेलवे लाइन के किनारे तीन शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। एक महिला का शव पिलखन के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसके ठीक नीचे एक युवक और करीब छह वर्षीय बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला। एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारियों ने फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बारीकी से छानबीन की।खुर्जा-मेरठ रेलवे लाइन के समीप नेहरूपुर के जंगल में राहगीरों ने पेड़ से लटका महिला का शव और पड़े बच्ची व युवक के शव को देखकर ग्रामीणों ने सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस को सूचना दी थी। करीब 30 वर्षीय महिला का शव पिलखन के पेड़ से लटका था।

पेड़ के नीचे ही 32 वर्षीय युवक और लगभग 5-6 साल की बच्ची मृत अवस्था में पड़े थे। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को कुछ ही दूरी पर दो मोबाइल फोन टूटे हुए मिले हैं। इसके अलावा जमीन पर चिप्स के पैकेट और अन्य खाद्य सामग्री भी बिखरी पड़ी थी। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले उन्होंने वहां कुछ समय बिताया था।ये बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर के थाना कुशमंडी क्षेत्र के गांव पूर्वा मल्लापुरा के निवासी थे। तीनों की पहचान 32 वर्षीय सरन पुत्र भारू, 30 वर्षीय देवी सरकार पत्नी अतीश्वर उर्फ अगरू व छह वर्षीय सांवती पुत्री अतीश्वर के रूप में हुई है। महिला व युवक देवर व भाभी हैं। महिला का पति कहां है, इस बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button