
ईरान ने होर्मुज क्षेत्र में पाक जा रहे जहाज को कानूनी शर्तें पूरी न होने पर रोका। IRGC ने जहाज लौटाया, वहीं भारत के जहाज सुरक्षित होकर जरूरी सामान के साथ देश पहुंच रहे हैं।
खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान जा रहे एक मालवाहक जहाज को होर्मुज क्षेत्र से गुजरने से रोक दिया। ‘सेलेन’ नामक इस जहाज को Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) की नौसेना ने वापस भेज दिया।
IRGC कमांडर के अनुसार, जहाज आवश्यक कानूनी शर्तों और अनुमति के बिना होर्मुज क्षेत्र से गुजरने की कोशिश कर रहा था, इसलिए उसे लौटने के लिए मजबूर किया गया।
खाड़ी देशों में तनाव के बावजूद भारत के कई जहाज होर्मुज मार्ग से सुरक्षित होकर देश पहुंच रहे हैं, जिनमें पेट्रोलियम उत्पाद और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।



