विदेश

पश्चिम एशिया में शांति बहाली के प्रयास विफल, ईरान-अमरीका ने नीतियां और कड़ी की

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में शांति बहाली के प्रयास विफल होते दिखाई दे रहे हैं। ईरान और अमरीका ने अपनी नीतियां और कड़ी कर ली हैं।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में शांति बहाली के प्रयास विफल होते दिखाई दे रहे हैं। ईरान और अमरीका ने अपनी नीतियां और कड़ी कर ली हैं। ईरान, होर्मुज जल-डमरू-मध्य पर अपना नियंत्रण और  मजबूत कर रहा है जबकि, अमरीका, इस क्षेत्र में अपने सैन्‍य बलों को तैनात करने की तैयारी में है। अमरीका के इन सैनिकों को ईरान में जमीनी युद्ध में शामिल किया जा सकता है।

अमरीकी नौसेनिक जहाज, यूएसएस त्रिपोली लगभग ढाई हजार मरीन कमांडो के साथ पश्चिम एशिया की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा, लगभग एक हजार पैराट्रूपर्स को भी इस क्षेत्र में तैनात होने के आदेश दिए गए हैं।

इससे पहले श्री ट्रम्प ने जनवरी में वेनेजुएला के पूर्व राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने से पहले भी संबंधित क्षेत्र में बडे पैमाने पर सेना की तैनाती की थी।

अमरीकी नौसेना के एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा है कि 28 फरवरी को इस्राएल और अमरीका के संयुक्‍त सैन्‍य अभियान में ईरान के सैन्‍य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button