केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने ग्रेटर नोएडा में स्किल इंडिया के तहत आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा

ग्रेटर नोएडा I केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने ग्रेटर नोएडा में स्किल इंडिया के तहत आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने विजेताओं को सम्मानित भी किया। मीडिया से बातचीत के दौरान श्री चौधरी ने कहा कि युवाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़चढ ़कर हिस्सा लिया है जो एक सकारात्मक संकेत है। बाइट….. इस बार जो पंजीकरण हुए इंडिया स्किल कंपटीशन में 3.5 लाख से आंकड़ा पार गया। यानी एक उत्सुकता थी, एक रुचि दिखाई देश के हमारे युवा छात्र-छात्राओं ने आगे आकर। बड़े पैमाने पर जो आईटीआई में हमारे बच्चे पढ़ रहे हैं, वही इस प्रतियोगिता में आगे आए हैं। वैसे स्कूल, कॉलेजेस, पॉलिटेक्निक, यूनिवर्सिटी कुछ लोग जो इंडस्ट्री में कार्यरत हैं वह भी भाग ले रहे हैं। 650 से ज्यादा प्रतिभागी हैं और 63 अलग-अलग डिसिप्लिन में जो वर्ल्ड स्किल कंपटीशन से अलाइन है, उसी आधार हर पर यह प्रतियोगिता हमने ऑर्गेनाइज की।



