
दिल्ली-NCR के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब के साथ-साथ यूपी के नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं. करीब 30-35 सेकेंड तक रहा हल्का झटका मससूस हुआ. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान की सीमा के आस-पास भूकंप का केंद्र बताया गया. भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था. जम्मू कश्मीर, राजधानी नई दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अफगानिस्तान में भूंकप की तीव्रता 5.9 बताई गई है. भूकंप के झटके के बीच जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें घर में लगा झूमर तेजी से हिलता नजर आया



