राजनीति

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर संपन्न

गाजियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में चार मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

इन प्रशिक्षण शिविरों में कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति, संगठन विस्तार, पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के संघर्ष तथा उपलब्धियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दो दिनों तक चले इन शिविरों में सात सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

विभिन्न मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण शिविर

गाजियाबाद शहर मण्डल का प्रशिक्षण शिविर मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

गांधीनगर मण्डल का प्रशिक्षण शिविर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें उद्घाटन सत्र शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा किया गया। शिविर में मण्डल के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वसुंधरा मण्डल का प्रशिक्षण शिविर मंडल अध्यक्ष विनीत त्यागी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इसके अतिरिक्त, मुरादनगर शहर मण्डल में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उद्घाटन सत्र में सांसद श्री अतुल गर्ग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं कार्यशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों के लिए सशक्त एवं प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इन प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि से सुदृढ़ करते हुए उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया गया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button