राजनीति

BJP- के स्थापना दिवस पर पूर्व महामंत्री ने दी बधाई

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी पार्टी हमेशा से ‘भारत प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी लगन के लिए जाने जाते हैं। भाजपा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व महामंत्री पप्पू पहलवान ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है। हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती रहे और भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।

पूर्व मंत्री राजेश त्यागी ने कहा कि जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकतार्ओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे, आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है।

पूर्व महामंत्री सुशील गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पार्टी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भारतीय राजनीति का मूल मंत्र बनाया है। जय हो! कहा कि संघर्ष की धूप में तपकर ही सफलता का स्वर्ण निखरता है। विचार से विस्तार तक और तपस्या से परिवर्तन तक की यह यात्रा आसान नहीं थी लेकिन समर्पण ने हर बाधा को मार्ग बना दिया।

भाजपा नेता संदीप त्यागी ने कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पित भाव से पार्टी और संगठन को मजबूत कर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन। कहा कि आज के इस विशेष दिवस पर उन सभी महान विभूतियों और पितृपुरुषों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से संगठन को सींचकर इसे राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पर पहुंचाया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button