विदेश

ईरान महत्वपूर्ण होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने से संबंधित समझौता नहीं मानने पर बिजली संयंत्र और पुल नष्ट होंगे: डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान, महत्वपूर्ण होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने से संबंधित समझौते पर सहमति देने की उनकी ताजा समयसीमा का पालन नहीं करता है

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान, महत्वपूर्ण होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने से संबंधित समझौते पर सहमति देने की उनकी ताजा समयसीमा का पालन नहीं करता है, तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को नष्ट कर दिया जाएगा। यह चेतावनी तब आई जब ईरान में हवाई हमलों में दो पुल और एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया गया। ईरान के अधिकारियों ने युवाओं से बिजली संयंत्रों की रक्षा के लिए मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया। ट्रंप ने यह भी धमकी दी कि अगर ईरान शांति काल में दुनिया के 20 प्रतिशत तेल के परिवहन वाले मार्ग जल डमरू मध्य में यातायात पूरी तरह से फिर से बहाल करने की अनुमति नहीं देता है तो आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा।

उधर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि उनके सहित 14 मिलियन लोगों ने स्वेच्छा से लड़ने के लिए अपनी सेवाएं दी हैं। इस्राएल ने ईरान की अर्थव्यवस्था को झटका देने के उद्देश्य से हमले  शुरू कर दिये हैं। पश्चिमी ईरानी प्रांत लोरेस्टान में स्थित खोरमाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी आज अमरीका और इस्राएल के हवाई हमले हुए। इस बीच, ईरान ने इस्राएल और सऊदी अरब पर गोलीबारी की। इस कारण एक प्रमुख पुल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

राजनयिक प्रयासों में शामिल अधिकारियों ने कहा कि बातचीत जारी है, लेकिन ईरान ने अमरीका के नये प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button