राष्ट्रीय

मुंबई: मुख्यमंत्री ने किया मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण का उद्घाटन

:

मुंबई i मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण (फेज–I) का उद्घाटन किया।

मुंबई के पूर्वी उपनगरों के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण (फेज–I) का उद्घाटन किया। इस चरण में चेंबूर के डायमंड गार्डन से मंडाले तक करीब 5.53 किलोमीटर लंबी मेट्रो सेवा शुरू होगी, जिसमें 5 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं: डायमंड गार्डन, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, देओनार, मानखुर्द और महाराष्ट्र नगर और मंडाले। लाइन 2B शुरू होने के बाद चेंबूर, देओनार और मानखुर्द से दक्षिण मुंबई, ठाणे और अन्य उपनगरों की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह मेट्रो लाइन रेलवे, अन्य मेट्रो लाइनों और मोनोरेल से जुड़कर शहर में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button