शिक्षा

स्कूलों के 100 गज के दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री गैरकानूनी

गाजियाबाद। इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक अच्छा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कानूनी पाठ पढ़ाने का साहसिक कार्य किया है। एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा त्यागी ने बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े एक अत्यंत गंभीर विषय को उठाते हुए नियमों के विरुद्ध स्कूलों के आसपास नशे के पदार्थों की बिक्री पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जहां सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा 2003 की धारा 6 के तहत, किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज लगभग 110 मीटर के दायरे में पान, सिगरेट, गुटखा या कोई भी तंबाकू उत्पाद बेचना गैरकानूनी है। वही यूपी आबकारी विभाग के नियमों यूपी नंबर एंड लोकेशन ऑफ एक्साइज शॉप रूल्स, 1968 के तहत, स्कूलों, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों और रिहायशी कॉलोनियों के पास शराब की दुकानें नहीं खोली जा सकतीं। यह न्यूनतम दूरी आम तौर पर 50 से 100 मीटर के बीच निर्धारित की गई है। इसके साथ ही  शिक्षा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूल के मुख्य गेट और परिसर में ‘तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान’ का बोर्ड लगाना अनिवार्य है। साथ ही, स्कूल के आसपास 110 गज की दूरी को पीली रेखा से चिह्नित कर उसे तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने के निर्देश हैं। प्रदेश सरकार द्वारा  स्कूलों-कॉलेजों के पास नशे की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने और जिला स्तरीय समितियों के माध्यम से निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं। उसके बाद भी विद्यालयों के आस पास नशीले पदार्थों की बिक्री की जाती है। जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की तरफ से  तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए । हम सभी जानते है कि स्कूलों के निकट तंबाकू, सिगरेट, गुटखा व अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। यह स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य, उनके उज्ज्वल भविष्य और नैतिक विकास के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। किशोर अवस्था में ऐसे प्रभाव बच्चों को गलत दिशा में ले जा रहे हैं, जो सभी माता पिता के लिए चिंता का विषय है। बच्चों को नशे से बचाना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते इस पर सख्ती नहीं बरती गई, तो इसके दूरगामी और गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। में समस्त अभिभावकों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों से अपील करती हूं की कि वे इस गंभीर मुद्दे पर एकजुट होकर बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आवाज उठाएं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button