दिल्ली की घटना के बाद जिला प्रशासन को उठाने होंगे कड़े कदम, होटल, रेस्टोरेंट और संकरी गलियों में स्तिथ ओयो के करने होंगे निरीक्षण
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को अमल में लाने का कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं । वहीं शासन प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी लगातार गर्मी के मौसम में लगने वाली आग से बचाव के लिए तमाम तरह के निर्देश भी दे रहे हैं। हालांकि देश मे पड़ रही भीषण गर्मी में आए दिन लगातार कहीं ना कहीं आग लगने की सूचना मिलती हुई नजर आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की टीम और फायर विभाग की टीम लगातार अपने कार्य को बेहतर कर रही है, पर आग की घटना होने पर लापरवाही कहां और कैसे हैं, इसको लेकर अब जिला प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे। विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली की घटना ने जहां पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, वही आग की घटनाएं लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन आग की घटनाओं से जहां जान और माल का काफी नुकसान होता हुआ नजर आया है। वही इस मामले में उत्तर प्रदेश के सबसे हाईटेक जनपद कहलाने वाले जनपद में जिला प्रशासन के अधिकारियों को अब कुछ कड़े कदम भी उठाने होंगे, यानी कहीं ना कहीं रेस्टोरेंट और होटल के निरीक्षण भी करने होंगे और संकरी गली में स्थित ओयो जैसे होटल पर भी निगाह रखनी होगी कि कहीं ना कहीं आग जैसी घटनाएं होने पर फायर विभाग की टीम समय से मौके पर पहुंच सके और समय पर आग पर काबू पाया जाए, इस चीज को ध्यान में रखते हुए अब संकरी गलियों में स्थित होटल रेस्टोरेंट और ओयो जैसे होटल के भी निरीक्षण करने होंगे। क्योंकि छोटी-छोटी गली और पतली पतली गली होने से आग जैसी घटना होने पर फायर विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाती, जिससे कहीं ना कहीं लोगों की जान माल को काफी नुकसान उठाना पड़ता है, इसका और सबसे बड़ा कारण भी है । क्योंकि जिस तरह आग की घटना होने से अफरा तफरी का माहौल बन जाता है, तो वही आस पड़ोस में भी आग फैलने की आशंका बनी रहती है। इसी बीच पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि डासना के नेशनल हाईवे पर स्थित ऐसे होटल हैं जो सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं और अगर उन होटलों में किसी तरह आग लगने से कोई बड़ा हादसा हो जाए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने जाने में भी दिक्कत होगी, क्योंकि काफी तादाद में होटल के बाहर खड़ी गाड़ियां भी सड़कों को अवरुध करने का कार्य करती हैं। साथ ही फायर विभाग की टीम को भी ऐसे होटल के निरीक्षण करने होंगे, जिन पर फायर सेफ्टी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं है। साथ ही संकरी गली में स्थित ओयो होटल के नाम से चलने वाले होटलो के भी निरीक्षण करने होंगे और अवैध पाए जाने पर सीलिंग की कार्रवाई की जानी चाहिए। आग की घटनाओं को रोकने के लिए तमाम तरह के जहां जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। फायर विभाग लोगों को जागरुक कर रहा है। वही रेस्टोरेंट, होटल के भी निरीक्षण करने चाहिए और सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा उपकरण न होने पर कार्रवाई करनी चाहिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि देहात क्षेत्र में देखा जा रहा है कि संकरी गली में स्थित ओयो होटल और रेस्टोरेंट कहीं ना कहीं बड़ी घटनाओं को दावत दे रहे हैं। जिन पर कार्रवाई करनी चाहिए और उनके निरीक्षण भी होने चाहिए, जिससे कि आमजन की सुरक्षा को बेहतर किया जा सके और लोगों की जान माल की सुरक्षा भी बेहतर की जा सके।



