नई दिल्ली

राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, शीघ्र होगा पुनर्गठन

दिल्ली/गाजियाबाद। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी । बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने की। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल की वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति को प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय को छोड़कर भंग किया जाता है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश संगठन को और अधिक प्रभावी सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा।

यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के केंद्रीय कार्यालय के सचिव चौधरी समरपाल सिंह द्वारा प्रदान की गई।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button