
गाजियाबाद,i डीपीएस गाजियाबाद स्कूल की हालिया बोर्ड परीक्षाओं में एक चमकदार प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी महेश चंद्र गर्ग के पोते और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग के पुत्र ने शिव गर्ग ने बारहवीं कक्षा वाणिज्य 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर सबको प्रभावित कर दिया। ने शिव की इस शानदार सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गाजियाबाद को गौरवान्वित कर दिया है।
परिवार के सदस्यों दादी डॉ अरुणा रानी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। अभिषेक गर्ग, जो सपा के सक्रिय नेता हैं, ने कहा, “नेशिव की सफलता दादाजी महेश चंद्र गर्ग की समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश देती है। हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं।” महेश चंद्र गर्ग, जो लंबे समय से गाजियाबाद में सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाते हैं, ने पोते के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर की और युवाओं से मेहनत करने का आह्वान किया।

शिव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और दादाजी की प्रेरणा को दिया। उन्होंने बताया कि रोजाना 10 घंटे पढ़ाई और खेलकूद का संतुलन बनाए रखने से यह संभव हुआ। भविष्य में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले नेशिव ने कहा, “मैं अपने परिवार की सेवा में योगदान दूंगा और समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहता हूं।”
यह उपलब्धि गाजियाबाद के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, खासकर तब जब क्षेत्र में शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। स्कूल ने ने शिव को विशेष पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। परिवार ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।



