उत्तर प्रदेश

बरेली में धर्मपाल सिंह का विपक्ष पर हमला

बरेली पहुंचे उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने राहुल गांधी के कानून-व्यवस्था संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और आम जनता को किसी प्रकार का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों का जिक्र किया जा रहा है, उन्हें भाजपा सरकार ने सख्त सजा दी है और अपराध पर नियंत्रण किया गया है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बयान का जवाब देते हुए कहा कि पंचायतों में पहले से ही जाति के आधार पर आरक्षण लागू है, लेकिन महिला आरक्षण बिल सभी महिलाओं के लिए समान अवसर देने की विशेष व्यवस्था है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण का विरोध कर विपक्ष ने मातृशक्ति का अपमान किया है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं ऐसे व्यवहार को कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। वहीं 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button