शिक्षा

ICSE और ISC के परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

नई दिल्ली I भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद ने 2026 की कक्षा 10 (ICSE) और कक्षा 12 (ISC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दोनों ही परीक्षाओं में इस वर्ष छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा और पास प्रतिशत 99 फीसदी से अधिक दर्ज किया गया।

ICSE परीक्षा में कुल 2,58,721 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 99.18 प्रतिशत छात्र सफल रहे। इस परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.46 रहा, जबकि लड़कों का 98.93 प्रतिशत रहा।

वहीं ISC परीक्षा में 1,03,316 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 99.13 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की। इसमें भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत 99.48 रहा, जबकि लड़कों का 98.81 प्रतिशत रहा।

दोनों ही परीक्षाओं में यह स्पष्ट रूप से देखा गया कि लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। ICSE और ISC दोनों स्तरों पर लड़कियों का प्रदर्शन इस बात को दर्शाता है कि उन्होंने पढ़ाई में अधिक निरंतरता और मेहनत दिखाई है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button