अपराध

साहिबाबाद पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी का सामान बरामद
मास्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, 29/30 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना साहिबाबाद में दर्ज एक मामले का वांछित अपराधी अपने साथी के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से लिंकरोड की ओर से साहिबाबाद आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया।
इसी दौरान संदिग्ध बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी तेज गति से भागने लगे। पीछा करने पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद एक बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान पवन उर्फ मोनू (30) निवासी हर्ष विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, हिंडन पुल से स्नैच किया गया मोबाइल फोन तथा थाना लिंकरोड क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button