
गाजियाबाद।आईटीएस मोहन नगर में आयोजित द्वि-दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय आईटी फेस्ट कोड क्राफ्ट चैलेंज– 2026 का समापन हो गया।

फेस्ट का औपचारिक उद्घाटन 29 सितम्बर 2026को किया गया था। दो दिनों तक चले इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अरुण कुमार सीओ फाउंडर, आईटीएस मोहन नगर के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा धर, आयोजन समिति के सदस्य प्रो. स्मिता कंसल प्रो. वरुण अरोरा, प्रो. अभय कुमार रॉय एवं प्रो. कुलदीप पाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, संकाय सदस्य एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।आईटीएस समूह के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने विभिन्न राज्यों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से लगभग 50 संस्थानों के विद्यार्थियों के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आईटीएस समूह ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने, संवाद करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।समारोह के मुख्य अतिथि अरुण कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी आयोजनों से विद्यार्थियों को अपने प्रोग्रामिंग एवं तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।एमसीए कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. पूजा धर ने कहा कि वर्तमान समय में आईटी क्षेत्र तेजी से परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, शोध की प्रवृत्ति, तकनीकी दक्षता एवं समस्या-समाधान क्षमता को विकसित करना आवश्यक है।आईटी विभाग के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए आयोजन समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों एवं तकनीकी गतिविधियों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रोग्रामिंग दक्षता, तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच एवं समस्या-समाधान कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।इस अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में लगभग 50 व्यावसायिक एवं इंजीनियरिंग संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रथम पुरस्कार विजेता अमित एवं नीतू द्वितीय पुरस्कार विजेता दर्शित एवं अनुपम तृतीय पुरस्कार विजेता कार्तिक एवं प्रिंस रहे।



