गाजियाबाद

असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर गाजियाबाद में भव्य उत्सव

गाजियाबाद। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत से उठी जनसमर्थन की प्रचंड लहर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता विकास, राष्ट्रवाद और मजबूत नेतृत्व के साथ अडिग खड़ी है। असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन ने नए भारत की दिशा को और अधिक स्पष्ट कर दिया है।
असम में लगातार तीसरी बार प्रचंड जनसमर्थन और पश्चिम बंगाल में अभूतपूर्व जनाधार विस्तार यह दर्शाता है कि जनता अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास और विश्वास की राह पर आगे बढ़ चुकी है।
इस ऐतिहासिक विजय के केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी का सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व रहा है, जिनकी नीतियों ने जन-जन तक विकास का प्रकाश पहुँचाया है। गाजियाबाद में उत्साह का ज्वार—महानगर कार्यालय पर भव्य जश्न इस ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में गाजियाबाद महानगर भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर बधाइयाँ दीं
ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के उत्साह में डूब गया कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर अपनी खुशी का इज़हार किया
“भारत माता की जय” और “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा पूरा महानगर कार्यालय मानो एक उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया, जहाँ हर चेहरा गर्व, आनंद और आत्मविश्वास से दमक रहा था।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button