मोदीनगर

सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लगी लोगों की पांच सौ मीटर लंबी लाइन

दीपक त्यागी / मोदीनगर,संवाददाता
गांव तहलेटा स्थित रसोई गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक व कर्मचारी खुलेआम ब्लैक में सिलेंडर बेच रहे और जिनकी बुक है,उन्हें नहीं दे रहे है। उपजिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए है। गांव तलहेटा में इंडेन गैस एजेंसी स्थित है। एजेंसी के बाहर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की पांच सौ मीटर लंबी लाइन लगी हुई थी। लाइन में लगे लोगों का आरोप है कि ऑनलाइन गैस बुक की और डीसीए नंबर भी आ गया है। इसके बाबजूद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। आरोप है कि एजेंसी के पास ही सिलेंडर ब्लैक में तीन हजार रूपए का आसानी से मिल रहा है। लोगों का कहना है कि एजेंसी पर काफी समय से गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है। उपजिलाधिकारी अजित सिंह का कहना है कि सिलेंडर ब्लैक होने की शिकायत अगर आती है तो जांच कराई जाएगी। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button