मोदीनगर

मुरादनगर पालिका परिषद में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया, किया पौधारोपण

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर। स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद में पूर्व विधायक वहाब चौधरी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के सामूहिक गायन से पूरा परिषद जन गण मन वंदे मातरम गीत की आवाज से गूंज उठा। सभी  ने तिरंगे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। पूर्व विधायक वहाब चौधरी ने कहा कि देश की एकता अखंडता और विकास को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में  सभासद शिव चौधरी नितिन कुमार विनोद धनकर अनिल शर्मा फारूक कुरैशी डॉ राजपाल तोमर वीरेंद्र चौधरी संजीव त्यागी हाजी तोहिद कुरैशी मास्टर इकबाल यूनुस पहलवान युवा नेता आदिल चौधरी रोहतास जाटव शाहरुख एडवोकेट सोनू त्यागी पालिका एसआई शमशाद अहमद प्रदीप कुमार राजकुमार वसीम सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया और सभी को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button