
मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर।श्री बड़ी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चुंगी नंबर तीन स्थित रामलीला मैदान में चल रहे 95वें रामलीला महोत्सव के छठे दिन धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का भक्तिमय मंचन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत धनुष यज्ञ की लीला से हुई, जिसमें भगवान राम ने विशाल धनुष को तोड़कर अपनी दिव्य शक्ति का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात सीता स्वयंवर का हृदयस्पर्शी दृश्य प्रस्तुत किया गया, जहाँ माता सीता ने भगवान राम को वरमाला पहनाकर अपना जीवन साथी चुना।इस कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल तब आया जब रामलीला कमेटी द्वारा ड्रोन के माध्यम से मैदान से स्टेज पर सीता स्वयंवर के लिए जयमाला लाई गई। यह आधुनिक तकनीक और पारंपरिक रामलीला का अनूठा संगम था, जिसने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और सभी की वाह-वाह लूटी।लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए संवाद की लीला ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय ने रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत कर दिया।

रामलीला कमेटी के चेयरमैन दीपक मित्तल ने बताया कि नगर में 10 अक्टूबर को भगवान राम की भव्य बारात निकाली जाएगी। इस बारात में एटा की प्रसिद्ध झांकियां, कई प्रदेशों के बैंड, राय की नपीरी, ताशा और ढोल आदि शामिल होंगे।मित्तल ने कहा कि इस बारात में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे और भगवान राम के आगमन का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करेंगे। यह बारात नगर की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।इस अवसर पर कमेटी के मार्गदर्शक बुधगोपाल गोयल परमानंद गर्ग सतीश मित्तल अध्यक्ष मोहित मुंडे महामंत्री अंकित गर्ग मोहित गर्ग कोषाध्यक्ष अंकुर मित्तल अरविंद सिंघल हिन्दू युवा वाहिनी प्रशांत गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता वृंदुल मित्तल हरिमोहन गोयल विपिंन गर्ग अर्पित गर्ग विनय कंसल रमेश त्यागी वंश मित्तल मनोज शर्मा प्रवीण सिंघल नवीन गर्ग नीरज जांगिड़ विकास गोयल राजू सक्सेना जयभगवान कश्यप विशाल मित्तल संजीव सिंघल और सिद्ध मित्तल मौजूद रहे।



