बुलंदशहर

तीन युवकों की तमंचे और कारतूस के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

नीलोफ़र/ बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}

बुलंदशहर जिले के अनूपशहर स्थित सिरोरा बांगर गांव के तीन युवकों की तमंचे और कारतूस के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रोहित, विपिन और अर्जुन नामक इन युवकों ने दबंगई दिखाने और लोगों में खौफ पैदा करने के लिए ये तस्वीरें अपने स्टेटस पर लगाई हैं।वायरल तस्वीरों में युवक तमंचे और कारतूस के साथ दिख रहे हैं। गांव के एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रोहित तमंचा और कारतूस लेकर लोगों को धमकाता है, और व्हाट्सएप स्टेटस पर तस्वीरें डालकर भय का माहौल बनाता है। उसके साथी अर्जुन और विपिन भी लाठी-डंडे लेकर चलते हैं।इस घटना से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण का आरोप है कि स्थानीय पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मौन है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद अनूपशहर पुलिस के साथ-साथ सोशल मीडिया सेल और स्थानीय खुफिया विभाग की विफलता भी उजागर हुई है।पुलिस प्रशासन से इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button