शिक्षा

अधिक फीस लेने का आरोप लगाकर अभिभावकों ने किया हंगामा

दीपक त्यागी, संवाददाता
मोदीनगर / कस्बा पतला स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में अधिक फीस लेने से नाराज अभिभावकों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। अभिभवकों का आरोप है कि पीटीए के नाम पर हर छात्र से एक हजार रूपए लिए जा रहे है। सैकड़ों अभिभावक एकत्र होकर सोमवार को कस्बा पतला स्थित चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि कॉलेज में पीटीए फीस के नाम पर प्रत्येक छात्र से एक हजार रूपए लिए जा रहे है,जो नियम विरुद्व है। सरकार ने छात्रों की फीस माफ कर रखी है। जब प्रधानाचार्य से अधिक फीस लेने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए। हंगामा बढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि फीस कम नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने आरोपो को निराधार बताया है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button