Uncategorized

नहर में नहाने के दौरान डूबा युवक लापता

प्रिंस / गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता

सिंभावली के गांव हरोड़ा के निकट की घटना
सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के गांव हरोड़ा के निकट मध्य गंग नहर में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। काफी तलाश किए जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।


बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी निवासी 25 वर्षीय शोएब अली मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ पड़ोसी गांव हरोड़ा के निकट पीर पर गया था, वाह से वापस आने के दौरान वह मध्य गंग नहर में नहाने के लिए गया चला गया। वहां नहर में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान उसने बचाव के लिए आवाज लगाई लेकिन कुछ ही देर में वह तेज बहाव में बहकर डूब गया। काफी तलाश किए जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button