हापुड़

मुख्यमंत्री के फोटो से छेड़छाड़,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की

प्रिंस / गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता

  • गढ़मुकतेश्वर, संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ कर अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसआई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
    कोतवाली में तैनात एसआई ज्ञान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि वह मंगलवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो से छेड़छाड़ करते हुए अभद्र टिप्पणी की गई है। सूचना पर पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया की जांच की जांच में पाया गया कि संबंधित युवक गांव अठसैनी निवासी दानिश अली है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button