
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वीडन दौरे के दौरान प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गोथेनबर्ग में तालियों, नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वीडन यात्रा के दौरान वहां बड़ी संख्या में मौजूद प्रवासी भारतीयों ने स्वागत किया। पीएम मोदी के होटल पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए खड़ी भीड़ ने गोथेनबर्ग की सड़कों पर तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। इस दौरान स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए जमा हुई भीड़ का उन्होंने अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने होटल के अंदर प्रवेश किया तो बड़ी संख्या में लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बंगाल की सांस्कृतिक छठा के साथ ही वैष्णव जन का भजन, भारतनाट्यम और आर्केस्ट्रा के धुन ने पीएम मोदी को काफी प्रभावित किया।



