
स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय चिकित्सालय संजय नगर एवं एमएमजी अस्पताल में लगाए गए नेत्र परीक्षण शिविर
गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (16 से 30 नवंबर 2026) के तीसरे दिन दिनांक 17 नवंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद गाजियाबाद के राजकीय चिकित्सालय संजय नगर एवं एमएमजी अस्पताल में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 273 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहन चालकों सहित आमजन की आंखों की जांच कर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है।
इसके अतिरिक्त, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के माध्यम से अस्पतालों की सूची टोल प्लाजा पर क्यूआर कोड के जरिए प्रदर्शित कराई गई, ताकि जरूरत पड़ने पर राहगीरों एवं वाहन चालकों को नजदीकी अस्पतालों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।



