गाजियाबाद

नरसिंहानंद गिरी जी महाराज का संकल्प: “तन-मन-धन से कुश्ती के साथ खड़ा हूं”

  • श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट ने शुरू की ‘धर्म कुमार कुश्ती सीरीज’
  • गाजियाबाद में कुश्ती को नई जान, बच्चों में प्रतिस्पर्धा का नया संचार-अनिल कुमार ( अध्यक्ष गाजियाबाद कुश्ती एसोसिएशन )

गाजियाबाद, i — श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट के स्टेडियम में आज ‘धर्म कुमार कुश्ती सीरीज’ की शानदार शुरुआत हुई। हर महीने के दूसरे रविवार को आयोजित होने वाली इस सीरीज का उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश और देश में कुश्ती को नई दिशा प्रदान करना है।
नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,
“मैं कुश्ती फेडरेशन और यहां उपस्थित तमाम अखाड़ा संचालकों को बताना चाहता हूं कि मैं हर तरह से तन-मन और धन से आप लोगों के इस साहरणीय कदम के साथ हूं। मेरी तरफ से अनिल यादव छोटे नरसिंहनंद कुश्ती को समर्पित है,श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई धर्म कुमार कुश्ती सीरीज वास्तव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुश्ती के साथ-साथ पूरे प्रदेश की कुश्ती को नई दिशा देगी और देश में कुश्ती का एक नया संचार पैदा करेगी।”

गाजियाबाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा,
“जिस समय हमारे क्षेत्र और प्रदेश में कुश्ती का सूर्य डूब सा रहा था, ठीक उसी समय श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट का यह नया कदम कुश्ती में नई जान फूंक रहा है। यह सीरीज बच्चों में आपसी प्रतिस्पर्धा पैदा करके कुश्ती को नई दिशा देगी। मैं इस सीरीज के शुरू से अंत तक हर कार्यक्रम में उपस्थित रहूंगा।”

उन्होंने कहा मास्टर चतर सिंह धर्म कुमार कुश्ती सीरीज के संयोजक है आप गाजियाबाद व नॉएडा में कुश्ती के भीष्म पितामह है इसलिए ये सीरीज दूर तक चलने वाली है नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार (अध्यक्ष ) ने अनिल यादव, छोटे नरसिंहनंद सहित सभी सहयोगियों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने कुश्ती में नई जान डाली है।
प्रतियोगिता परिणाम (17 मई 2026)
अंडर-12

92 किग्रा: 1. आर्यन (विनोद सदरपुर अखाड़ा), 2. आयुष (ब्रह्म अखाडा ), 3. अक्षय शर्मा (श्री कृष्ण योग धाम), 4. नीतीश यादव (सत्तन पहलवान अखाड़ा)
कार्यक्रम में ध्यानचंद आबादी, राजकुमार पहलवान, ब्रह्म खलीफा, महावीर खलीफा, राजन खलीफा, सुनील पहलवान, अभिषेक पहलवान, विनोद पहलवान, राजू पहलवान सहित गाजियाबाद के प्रमुख अखाड़ा संचालक उपस्थित रहे। रेफरी शीप व जूरी में एनआईएस कोच रवि,सुनील यादव, शिवकुमार यादव एवं विवेक राणा ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
दर्शकों ने छोटे पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर खूब हर्षोल्लास व्यक्त किया। इस सीरीज को कुश्ती के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तरुण अवस्था तक बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए।

35 किग्रा: 1. कृष (खलीफा ब्रह्म अखाड़ा), 2. हिमांशु, 3. आर्यन (जगदीश अखाड़ा बामेटा), 4. कृष्णा (खंजरपुर)

40 किग्रा: 1. तनिष्क, 2. भुवनेश (खंजरपुर), 3. ध्रुव, 4. समर (जगदीश कुश्ती अकादमी बामेटा)

45 किग्रा: 1. कार्तिक, 2. आरव (ब्रह्म खलीफा बामेटा), 3. कारण (श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट)
अंडर-15

52 किग्रा: 1. तुषार राय (सत्ता अखाड़ा), 2. अर्जुन चौधरी (खंजरपुर), 3. आयुष यादव (ब्रह्म अखाड़ा बामेटा), 4. कृष्णा (खंजरपुर)

62 किग्रा: 1. भास्कर (जगदीश कुश्ती अकादमी), 2. कृष (ब्रह्म अखाड़ा), 3. तरुण (सत्तन पहलवान अखाड़ा), 4. आनंद (श्री कृष्ण योग धाम)

68 किग्रा: 1. उदित यादव, 2. विशाल (श्री कृष्ण योग धाम ट्रस्ट)
अंडर-17

82 किग्रा: 1. हर्ष (जगदीश कुश्ती अकादमी), 2. यस (ब्रह्म खलीफा अखाड़ा), 3. हर्ष (श्री कृष्ण योग धाम), 4. कृष (ब्रह्म अखाड़ा)

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button