गाजियाबाद

गाजियाबाद में ‘मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन,

गाजियाबाद में…युवाओं में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय जन सेवा मंच द्वारा राजनगर एक्सटेंशन स्थित KW दिल्ली-6 मॉल में ‘तृतीय मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक बॉडीबिल्डरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री विकास डागर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के नामी बॉडीबिल्डरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन मुख्य श्रेणियों –सीनियर बॉडीबिल्डिंग, जूनियर बॉडीबिल्डिंग और मैन फिजिक में किया गया था। सभी प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए जजों और दर्शकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम के सरूप मिस्टर नॉर्थ इंडिया ओवरऑल टाइटल पहले स्थान पर रिजवान, गाजियाबाद
दूसरे स्थान पर विवेक पवार, सहारनपुर तृतीय स्थान सोनू, हरियाणा ने हासिल किया।
मैन फिजिक श्रेणी प्रथम स्थान ऋतिक गुर्जर, दिल्ली
रनर अप माधव, बिजनौर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “खेल और फिटनेस युवाओं को नशे और नकारात्मकता से दूर रखते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देने का काम करते हैं।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुरादनगर के विधायक अजित पाल त्यागी और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुज्जर उपस्थित रहे। दोनों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और संस्था के प्रयासों की सराहना की।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में KW दिल्ली-6 मॉल के चेयरमैन श्री पंकज जैन ने मॉल में इस तरह के खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही। वहीं प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग सिंघल ने फिटनेस को हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया और नियमित व्यायाम की सलाह दी।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष वैभव बंसल, मंत्री अमित सिंह, मंत्री अशोक गौतम, मीडिया प्रभारी डॉ. अनुज शर्मा, प्रवक्ता रमन शर्मा के साथ रिंकू शर्मा, भूपेंद्र रावत, सोनू शर्मा, नितिन शर्मा सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता और सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button