
गौतमबुद्धनगर {मनस्वी वाणी}
ग्रेटर नोएडा जनगणना 2027 का कार्य पूरा कर लेने वाले प्रागणकों को प्राधिकरण की तरफ से सम्मानित किया जा रहा है। प्राधिकरण के एसीईओ व नोडल अधिकारी सुमित यादव, ओएसडी व चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने प्रागणकों का सम्मान किया। सम्मानित होने वाले प्रागणकों में प्रदीप राणा (सुपरवाइजर), हाकिम अली (एचएलबी-1564), प्रवीण कुमार (एचएलबी-1565), रूबी (एचएलबी-1560), इजरायल (एचएलबी-1561), कुसुमलता (एचएलबी-1777), सरोज (एचएलबी-1778), वीना (एचएलबी-1779) आदि प्रागणकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्राधिकरण के एसीईओ और नोडल ऑफिसर सुमित यादव ने सम्मानित होने वाले प्रागणकों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना में ड्यूटी कर रहे अन्य प्रागणक भी शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा कर अपने दायित्व का निर्वहन करें।



