
भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एफ एच चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री योगेश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसीईओ को ज्ञापन दिया जिसमें ऐसी हो साहब ने पूरा आश्वासन दिया कि सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
जिसमें एफ एच चौधरी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र का संपूर्ण किस यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में पुश्तैनी माना जाए और 7% आवासीय प्लॉट में पेमेंट राशि जमा करने के लिए कम से कम 1 से 2 वर्ष का समय रखा जाए और अगर उसमें भी किस्त का प्रावधान हो जाए तो और बेहतर रहेगा क्योंकि किसान कीप्राधिकरण के विकास कार्य को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका रहती है इसलिए जितना भी अधिक से अधिक सुविधाओं अच्छा रहेगा।
केशव चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के किसानों के लिए तथा जेवर एयरपोर्ट के किसानों के लिए कमर्शियल आवासीय योजना का लाभ दिया जाए तथा एक दो योजना अपने किसानों के लिए लाई जाए। जेवर एयरपोर्ट के किसानों के लिए अलग से आवासीय और कमर्शियल योजना तथा रोजगार की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए।
योगेश शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव में सामुदायिक भवन खेल मैदान ओपन जिम शमशान प्रस्तावित किए जाएं तथा श्मशान में बिजली पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखने का प्रस्ताव किया जाए। इस मौके पर उपस्थित रहे लौकीन अली , रवि कुमार राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री, भूषण नगर राष्ट्रीय सचिव, सोनू गुर्जर राष्ट्रीय महासचिव,आशु चौधरी युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तालिब खान अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष, मुस्कान खान युवा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, नौशाद अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सुशील कपिल विकास आदि सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं उस्थित रहे।



