गाजियाबाद

अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जस्सीपुरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मौ. जाकिर अली सैफी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शहीद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मौ. जाकिर अली सैफी ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के प्रमुख सेनानियों में से एक थे। उन्होंने अपने अल्प जीवन में देश की आजादी के लिए असाधारण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि बिस्मिल न केवल एक महान क्रांतिकारी थे, बल्कि कवि, शायर, साहित्यकार, इतिहासकार और बहुभाषाविद भी थे। उन्होंने अपने साहित्य और विचारों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की। मौ. जाकिर अली सैफी ने कहा कि वर्तमान समय में देश को ऐसे ही समर्पित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले युवाओं की आवश्यकता है, जो समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सैय्यद समीर अली, रमीज राजा, शाहनवाज खान, नोमान सैफी, नासिर चौधरी, साजिद, मौलाना मेहरुद्दीन, विनायक खन्ना, जेवाद सैफी, शफीक खान, हाशिम मलिक, इमरान कुमार, आफताब अल्वी, अलाउद्दीन, इम्तियाज अहमद, शोएब कुरैशी, नदीम खान, फैसल सैफी, साजिद चौधरी, कपिल शर्मा, सावेज कुरैशी, सल्लू खान, शाहरुख सैफी, दिलशाद सैफी, हाजी बशीर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा का समापन शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button