गाजियाबाद

आईएमएस गाजियाबाद में हाई-टेक मीडिया स्टूडियो का उद्घाटन 13 जून को

आईएमएस गाजियाबाद (यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक मीडिया तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक हाई-टेक मीडिया स्टूडियो की स्थापना की गई है। यह स्टूडियो नवीनतम तकनीकों एवं आधुनिक उपकरणों से पूर्णतः सुसज्जित है, जो विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस हाई-टेक स्टूडियो में पॉडकास्ट सेटअप, प्रोफेशनल टेलीविजन स्टूडियो, क्रोमा स्टूडियो, रेडियो प्रोडक्शन सेटअप तथा प्रिंट मीडिया प्रोडक्शन लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इस अत्याधुनिक स्टूडियो का उद्घाटन 13 जून 2026 को आयोजित एक विशेष समारोह में किया जाएगा। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित समाचार एंकर सईद अंसारी, श्रीवर्धन त्रिवेदी (एक्टर/एंकर, एबीपी न्यूज़), अखिलेश शर्मा (मैनेजिंग एडिटर, एनडीटीवी) आर जे मिशा, एवं इन्फ्लुएंसर शिखर चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके कर-कमलों द्वारा इस हाई-टेक मीडिया स्टूडियो का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button