
कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती और जनसेवा का मंत्र
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी रविवार को प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के फार्म हाउस पर आयोजित “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकतार्ओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग एवं उनके सहयोगियों ने राजकुमार भाटी को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र, भगवान हनुमान की प्रतिमा तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान स्वीकार करते हुए राजकुमार भाटी ने कहा कि यह सम्मान उन महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संदेश है, जिन्होंने समाज को नई दिशा प्रदान की। ं उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा भी सामाजिक न्याय और समान अवसर के सिद्धांतों पर आधारित है तथा कार्यकतार्ओं को बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।
राजकुमार भाटी ने भगवान हनुमान के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कहते हुए कहा कि हनुमान जी शक्ति, निष्ठा, समर्पण और सेवा के प्रतीक हैं। एक राजनीतिक कार्यकर्ता को भी संगठन और जनता के प्रति इसी समर्पण भाव के साथ कार्य करना चाहिए। जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना ही सच्चे जनसेवक की पहचान है। प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, कार्यकतार्ओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम कार्यकतार्ओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



