
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने एकत्र होकर राहुल गांधी के दीघार्यु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उनके नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री डॉ. जुल्फीकार त्यागी उपस्थित रहे। उन्होंने राहुल गांधी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र बंसल एडवोकेट, नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, सभासद राहुल अली, अनु मलिक, अरुण शर्मा, ईश्वर चौधरी, विजय आनंद, आफताब आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



