Uncategorized

250 करोड़ की सरकारी संपत्ति को कराया कब्जा मुक्त

जिलाधिकारी बन गए सिंघम 

  • राजस्व की टीम और नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा मुक्त कराई भूमि 
  • डासना नगर पंचायत के अंतर्गत आती है भूमि

गाजियाबाद। शासन के आदेश और जिला अधिकारी के निर्देश अनुसार सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने का कार्य अब जिला प्रशासन करता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में डासना में नगर पंचायत की ढाई सौ बीघा से अधिक सरकारी भूमि को जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खसरा नंबर 1359 पर सरकारी बोर्ड लगाकर उसे कब्जा मुक्त कराने का कार्य किया। साथ ही आसपास बनी दुकान और फार्म हाउस पर को भी चिन्हित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण के उद्देश्य से नोटिस जारी किया गया है।

250 करोड़ की सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के आदेश पर सरकारी संपत्तियों को भूमाफियाओं के कब्जे से कब्जामुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है । इसी कड़ी में ढाई सौ करोड रुपए से अधिक की सरकारी संपत्ति जो अभिलेखों में सरकारी भूमि दर्ज थी। किन्हीं कारणों से  भुमाफियाओ द्वारा कागजातों में हेरफेर की गया गया था। जिनका एसडीएम कोर्ट में धारा 145 के अंतर्गत सटे किया गया है।  सटे के आधार पर सरकारी भूमि को खाली कराने का कार्य किया गया है । जिन लोगों द्वारा सरकारी भूमि को खरीदने और बेचने कार्य किया गया है। उन पर भी मुकदमा दर्ज कराने का कार्य किया जाएगा । नगर पंचायत डासना और राजस्व की टीम को इस हिदायत और निर्देश जारी किए गए हैं कि इनको चिन्हित किया जाए और एक एसआईटी टीम का भी गठन किया गया है। जिसमें भूमाफियाओ को चिन्हित करते हुए सरकारी भूमियों को खाली कराकर उन्हें कब्जा मुक्त कराने का कार्य किया जाएगा

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button