अपराध

नाले में पड़ा मिला युवक का शव ,हत्या की आशंका

मुरादनगर,संवाददाता।
दिल्ली मेरठ मार्ग पर डॉ. भीमराव अबेड़कर पार्क के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे हादसा बता रही है। पुलिस को बुधवार सुबह दस बजे सूचना मिली कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर डॉ.भीमराव अबेड़कर पार्क के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। थोड़ी देर बाद मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय इमरान पुत्र असगर निवासी मलिक नगर कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीकर नाले में गिर गया और मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को नाले में फेंका है। एसीपी मसूरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएंगा। 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button