शिक्षा

गाज़ियाबाद में सात दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम ‘संकल्प-2026, आयोजित

इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़,

इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (आईएमएस) बिज़नेस स्कूल, गाज़ियाबाद में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित सात दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम ‘संकल्प-2026’ का शुभारंभ सोमवार, 29 जून, 2026  को गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों, उद्योग जगत की अपेक्षाओं तथा भविष्य की चुनौतियों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रसून मणि त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आईएमएस का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल उत्कृष्ट प्रबंधन शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से युक्त सक्षम प्रबंधक के रूप में विकसित करना भी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विक्रम सिंह, माननीय कुलाधिपति, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने “एआई संचालित विश्व में भविष्य के प्रबंधक” विषय पर अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस युग में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता, नैतिक नेतृत्व, नवाचार और त्वरित निर्णय क्षमता ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आजीवन सीखने की प्रवृत्ति अपनाने और बदलती वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विपिन गुप्ता, संस्थापक एवं मुख्य संपादक, नेशनल एक्सप्रेस पब्लिकेशन ग्रुप, दिल्ली ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं नैतिक नेतृत्व को सफल प्रबंधन की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में  विशिष्ट अतिथि श्री संजय त्रिपाठी (आईआरएस) ने प्रशासनिक सेवाओं के अपने अनुभव साझा करते हुए ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को प्रत्येक सफल प्रबंधक का मूल गुण बताया। डॉ. सुधांशु पाठक, वाइस प्रेसिडेंट (एचआर), जे.के. टायर ने उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं, नेतृत्व कौशल एवं रोजगार क्षमता पर अपने विचार रखे, जबकि सुश्री आंचल टंडन  वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर), एचसीएल टेक ने डिजिटल युग में कौशल उन्नयन, नवाचार, टीमवर्क एवं निरंतर सीखने के महत्व पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

डीन अकादमिक्स डॉ. अभिषेक भूषण सिंघल कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संस्थान के आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई तथा बैच मोटो का सामूहिक संकल्प कराया गया। तदुपरांत डीन ने विधार्थियो को  इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, बिज़नेस स्कूल के शैक्षिक वातावरण और विद्यार्थियों के जिम्मेदारिओं का मार्गदर्शन किया तथा अंतरराष्ट्रीय संकाय, संस्थान के संकाय एवं स्टाफ सदस्यों का परिचय कराया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button