गाजियाबाद

किसान नेता ने जताई जान का खतरा, कविनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर


कार सवार संदिग्धों पर रास्ता रोकने और पीछा करने का आरोप, सुरक्षा की मांग
मनस्वी वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। क्षेत्रीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान नेता अनुज चौधरी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कविनगर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार का रास्ता रोककर संदिग्ध गतिविधियां कीं, जिससे उन्हें भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका है।
कविनगर थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में अनुज चौधरी ने बताया कि वह ग्राम महरौली, गाजियाबाद के निवासी हैं तथा किसानों और मजदूरों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके अनुसार 10 जुलाई 2026 को वह अपने घर से जिम जाने के लिए निकले थे। डायमंड फ्लाईओवर से बागवाली कॉलोनी की ओर मुड़ते समय एक सफेद रंग की कार, जिसकी नंबर प्लेट हटाई गई थी और शीशों पर काली फिल्म लगी हुई थी, ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया।
शिकायत के अनुसार कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी के आगे-पीछे बार-बार वाहन चलाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। किसी तरह वहां से निकलने के बाद उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए आशंका व्यक्त की कि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। अनुज चौधरी ने पुलिस से मांग की है कि उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button