
, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश।
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाधान शक्ति सामाजिक संस्था एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सांसद श्री अतुल गर्ग जी के नेतृत्व में हिंडन नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान जी एवं डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका मेनन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अभियान के दौरान सांसद श्री अतुल गर्ग जी ने स्वयं सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हिंडन नदी को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। लोगों को नदी में कूड़ा-कचरा नहीं फेंकना चाहिए और इसके संरक्षण में सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भी सफाई अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर पार्षद श्याम शर्मा, राजेंद्र मित्तल, अंकुर गोयल, प्रतीक माथुर, डी.एन. कौल, भूषण लाल, सुनील शर्मा, केशव सक्सेना, दिनेश माथुर, सुबोध भड़ाना, सुरेश तिवारी, मनीष मित्तल,हरीश गौड़, गुरदास पाल, रूपा मुखर्जी, सुमन सती, निशा चौहान, निशि त्यागी, पूनम पांडेय, नीति मेहरा, कुसुम गोसाईं, मंजू श्रीवास्तव, शैलजा सिन्हा, पद्मा गोसाईं, कमला रावत, मोनिका गुप्ता, सीता वर्मा एवं पीयूष भाट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
