
**एडीजी ने जलाभिषेक कर देखी व्यवस्थाएं**
बालैनी एडीजी भानु भास्कर ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होने श्रद्धालुओ की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरो एवं अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस कप्तान सूरज कुमार राय, एसएसपी प्रवीण सिंह चौहान, एसडीएम बागपत दिग्विजय सिंह और सीओ रोहन चौरसिया मौजूद रहे।



