अपराध

परिवार गया खेत मे, दिन दहाड़े मकान से लाखो की चोरी

चांदीनगर I पांची गांव मे खेत पर चारा लेने गई महिला के घर से दिन दहाड़े कमरे का ताला तोड़ चोर एक लाख नगद और जेवरात चोरी कर ले गये। पीड़ित ने अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है‌।

पांची निवासी रोशनी पत्नी संजय ने बताया की उसके पति संजय कांवड़ लेने के लिए गये हुए है। रोशनी और उसका पुत्र अंकुर घर से दोनो सुबह आठ बजे खेत पर चारा लेने के लिए गये थे। जब वह वापस घर पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। और दो कमरे खुले पड़े थे। कमरे मे रखी सेफ अलमारी भी खुली मिली। उसमे रखे एक लाख रूपये नगद व लाखो के जेवरात चोरी कर ले गये। उसने शोर मचाया तो पडौस के लोग घर पहुंचे और चोरी की जानकारी ली। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच छानबीन मे जुट गई।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button