गाजियाबाद

कल से शुरू होगा अंबिका सेवा समिति का विशाल कांवड़ सेवा शिविर


हवन-पूजन के साथ होगा शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए भोजन-नाश्ते सहित सभी आवश्यक सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अंबिका सेवा समिति की ओर से बुधवार, 5 अगस्त से विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। यह शिविर मेरठ रोड स्थित सी-30, पटेल नगर-2, रैपिड मेट्रो पिलर संख्या-524 के निकट आयोजित होगा, जहां कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
समिति के अध्यक्ष अनुज देओल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ बुधवार सुबह विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ किया जाएगा। इसके बाद शिविर लगातार कांवड़ यात्रा अवधि तक संचालित रहेगा और शिवभक्तों की सेवा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए स्वादिष्ट भोजन, नाश्ता, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति के स्वयंसेवक पूरे समय श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहेंगे, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अनुज देओल ने क्षेत्रवासियों से भी शिविर में पहुंचकर पुण्य कार्य में सहभागी बनने और भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा समिति पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ इस सेवा कार्य का आयोजन करती है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button