राजनगर एक्सटेंशन में 19 को निकलेगी विशाल कार शोभायात्रा, 20 से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

गाजियाबाद। श्री सनातन परिवार फाउंडेशन (रजि.) के तत्वावधान में राजनगर एक्सटेंशन के रामलीला मैदान, निकट VVIP मॉल में 20 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री कृष्ण नाम महायज्ञ को लेकर आज कथा स्थल पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकार वार्ता में कथाव्यास श्रद्धेय शिवानंद सनातनी भाई श्री (तीर्थ नैमिषारण्य), कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेंद्र सांगवान जी, कथा संयोजक श्री अभिषेक शर्मा जी एवं कथा कमेटी के महामंत्री श्री अनिल शर्मा जी उपस्थित रहे। महाराज जी ने बताया – 19 सितंबर को निकलेगी विशाल कार शोभायात्रावार्ता के दौरान महाराज जी ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व 19 सितंबर को सायं 4:00 बजे राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा की विशेष बात यह है कि यह शोभायात्रा केवल चार पहिया वाहनों (कार) द्वारा ही निकाली जाएगी।

कथा संयोजक अभिषेक शर्मा जी ने बताया कि पिछले एक माह से कथाव्यास जी का प्रवास राजनगर एक्सटेंशन में ही है और वे लगातार विभिन्न सोसाइटियों में जाकर आमंत्रण दे रहे हैं। रामलीला मैदान में कथा पंडाल की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।
कथा के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन – नरेंद्र सांगवान
कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान जी ने सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह राजनगर एक्सटेंशन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है।
प्रतिदिन शुद्ध भोजन प्रसाद की व्यवस्था – अनिल शर्मा
इस अवसर पर महामंत्री अनिल शर्मा जी ने बताया कि कथा के उपरांत प्रतिदिन सभी उपस्थित श्रोताओं के लिए शुद्ध भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है।



