खेल

अपराजित रहते हुए मिग्सन चैंपियंस ने नोएडा में डिस्ट्रिक्ट क्रिएटर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब किया अपने नाम

गाजियाबाद खेल के मैदान पर अदम्य साहस, बेहतरीन रणनीति और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए मिग्सन चैंपियंस (Migsun Champions) फुटबॉल टीम ने नोएडा में आयोजित डिस्ट्रिक्ट क्रिएटर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट (District Creator League Football Tournament) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस पूरी प्रतियोगिता में टीम का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा, क्योंकि मिग्सन चैंपियंस ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और अपराजित (Undefeated) रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल कियटूर्नामेंट के सफर की बात करें तो मिग्सन चैंपियंस ने अपने तीनों लीग मैच शानदार अंदाज में जीते। इसके बाद कड़े मुकाबले में खेले गए सेमीफाइनल मैच में टीम ने विश्वकर्मा (Vishwakarma) की मजबूत टीम को रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा, जहां मिग्सन चैंपियंस का सामना IMS Warriors से हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही और मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ लेते हुए शूटआउट तक जा पहुंचा। दबाव के इन पलों में भी मिग्सन चैंपियंस के खिलाड़ियों ने गजब का मानसिक संतुलन और कौशल दिखाते हुए शूटआउट में शानदार जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इस शानदार और ऐतिहासिक जीत के अवसर पर मिग्सन चैंपियंस के ओनर, श्री सुनील मिगलानी जी ने सभी खिलाड़ियों और टीम को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “जीपीएल (GPL) के बाद इस डिस्ट्रिक्ट क्रिएटर लीग फुटबॉल को जीतना कोई आसान नहीं था, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने और हमारे कोचिंग स्टाफ ने अपनी मेहनत से इसे कर दिखाया।” उन्होंने इस मौके पर यह भी विश्वास दिलाया कि हम लगातार खेलों में काम करते रहेंगे और इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे।
इस अवसर पर मिग्सन चैंपियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि प्रोफेसर डॉ. धीरज कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “मिग्सन ग्रुप और एचएलएम कॉलेज हमेशा से खेलों के प्रति बेहद गंभीर रहे हैं और हमारी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि हम हरसंभव तरीके से खेलों में आगे रहें और बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाएं।”
इस गौरवशाली उपलब्धि पर एचएलएम कॉलेज के निदेशक डॉ. अनुज अग्रवाल जी ने भी सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
इस संबंध में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अर्जुन सिंह पवार जी ने कहा कि “एचएलएम कॉलेज लगातार आठ बार से इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में रनर अप रहा है, और इस ट्रॉफी को जीतने के बाद हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे कॉलेज के खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा तथा हम इस साल फुटबॉल का इंटर कॉलेज टूर्नामेंट भी अपने नाम करेंगे।”
खिलाड़ियों के इस अथक परिश्रम, अनुशासन और जुझारू तेवर ने एक बार फिर क्षेत्रीय खेल पटल पर टीम का परचम लहरा दिया है, जिससे समर्थकों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह का माहौल है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button