गाजियाबादसामाजिक

रेडक्रॉस और रोटरी ने 135 गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषण पोटली

एसीपी उपासना पांडे ने महिलाओं को दी स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी जानकारी

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा माह के अंतर्गत 9 अक्टूबर को रेडक्रॉस गाजियाबाद के आह्वान पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में 135 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता एवं उनकी पत्नी डॉ. स्वाति गुप्ता के सहयोग से विभिन्न रोटरी क्लबों के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की एसीपी उपासना पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित खानपान, स्वास्थ्य और रहन-सहन के संबंध में सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वे स्वयं को कमजोर या अकेला न समझें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए गाजियाबाद पुलिस सदैव तत्पर है। इस अवसर पर मिशन शक्ति के जागरूकता संबंधी पर्चे भी वितरित किए गए।
डॉ. बालियान ने गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए आवश्यक पोषण संबंधी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया।
रेडक्रॉस के निवर्तमान सभापति रोटेरियन डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम रोटरी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान विनय गोयल, रोटेरियन एमसी गौड़ सहित रोटरी और रेडक्रॉस के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में अस्पताल के कर्मचारियों और आशा कार्यकतार्ओं का विशेष योगदान रहा। एसीपी उपासना पांडे ने समाजसेवा के इस प्रयास के लिए रोटरी और रेडक्रॉस की सराहना की।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button